Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

पाकिस्तानी आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तार, UP से लेकर राजस्थान, झारखंड तक फैला था नेटवर्क

इस मोड्यूल का नेतृत्व रांची के डॉक्टर इश्तियाक द्वारा किया जा रहा था।

22 Aug 2024

पाकिस्तानी आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकी गिरफ्तार, UP से लेकर राजस्थान, झारखंड तक फैला था नेटवर्क

नई दिल्ली। नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने झारखंड, राजस्थान व यूपी पुलिस के साथ मिलकर पाकिस्तानी आतंकी संगठन अलकायदा के 14 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अलकायदा प्रेरित मोड्यूल के सदस्य हैं।

इस मोड्यूल का नेतृत्व रांची के डॉक्टर इश्तियाक द्वारा किया जा रहा था। वह खिलाफत की घोषणा कर देश के भीतर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए संगठन खड़ा करना चाह रहा था। इस मोड्यूल के सदस्यों को विभिन्न स्थानों पर हथियारों के प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर स्पेशल सेल प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक सेल ने राजस्थान पुलिस के सहयोग से भिवाड़ी से हथियार चलाने का प्रशिक्षण ले रहे छह आतंकियों को गिरफ्तार किया है। वहीं झारखंड और यूपी पुलिस के साथ मिलकर उक्त दोनों जगहों से आठ आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस का दावा है कि अलग-अलग राज्यों में अभी ऑपरेशन जारी है। अभी और भी आतंकी गिरफ्तार किए जा सकते हैं। कई स्थानों से पुलिस ने हथियार, गोला-बारूद व अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। अब तक रांची में 15, राजस्थान में एक और अलीगढ़ में एक जगह पर छापेमारी की गई है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


अल-कायदा से प्रेरित मॉड्यूल का भंडाफोड़
दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार ऑपरेशन जारी है और अब तक रांची में 15, राजस्थान में 1 और अलीगढ़ में 1 जगह पर छापेमारी की गई है।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News